तालाब में मिली लाश का हुआ खुलासा, मामूली बात को लेकर गांव के ही दो युवकों ने मिलकर ले ली जान, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
The dead body found in the pond was revealed two youths from the same village committed suicide over a trivial matter the police arrested two accused
धमतरी : धमतरी जिले के मुजगहन तालाब में मिले लाश के हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मुजगहन तालाब में अमितपुरी गोस्वामी का शव तैरते मिला था जिसके हत्यारो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपने गिरफ्त में ले लिया है. एक मामूली सी बात को लेकर आरोपियों ने अमितपुरी की हत्या कर दी थी.
मिली जानकरी के मुताबिक प्रार्थी महेन्द्रपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इनका लड़का अमितपुरी गोस्वामी 31 अक्टूबर 2024 को घर से अकेला निकला था. जिनका शव ग्राम मुजगहन आबादीपारा नयातालाब में 1 नवम्बर 2024 के सुबह करीब 10:30 बजे तैरता मिला था. जिसके सिर बांये मस्तक भाग में चोट का निशान हैं.
इस रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 82/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर मामला जांच में लिया. धमतरी पुलिस थाना अर्जुनी द्वारा जांच की कार्यवाही में करते हुए जांच दौरान मृतक के शव का पीएम कराया गया. जहां सरकारी अस्पताल धमतरी के डॉक्टर के टीम के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत की वजह सिर के बांये मस्तक भाग हड्डी फेक्चर के कारण होना और मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया. जिस पर अप. क्र. 283/24 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया.
जांच के दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए आस पारा के सबुत और तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से पतासाजी कर आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई.
पुलिस ने आरोपी दीपांशु साहू और विकास साहू से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने क़त्ल करना कबुल किया और बताया कि मृतक के घुरने की बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के सिर पर प्राणघातक पत्थर से वार किया. और दोनों ने पत्थर से वार करना कबूल भी किया है. आरोपी के द्वारा वारदात में इस्तेमाल किये गये पत्थर को 2 नवम्बर 2024 को आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू से बरामद किया गया. आरोपियों के द्वारा घटना के समय पहने कपड़ा को नया तालाब के गहरे पानी में फेंकना बताया गया.
आरोपियों के द्वारा घटना से संबंधित सबूतों का विलोपन करना पाये जाने और दोनों आरोपियों ने एक राय होकर मृतक की हत्या करना पाये जाने से मामले में धारा 238 बीएनएस. एवं धारा 3(5) बीएनएस. जोड़ी गई. आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा का घटित करना पुख्ता सबुत पाये जाने से आरोपी दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू दोनों निवासी ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे, उनि.एल.एस.मंडलेश्वर, सउनि.उत्तम निषाद, प्रआर. खोमेन्द्र भारद्वाज, भूनेश्वर साहू, विजय पति, आर.प्रदीप साहू, सायबर से प्रआर. लोकेश नेताम, आर.फनेश साहू, मुकेश मिश्रा सहित थाना अर्जुनी एवं सायबर की टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



