फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन की हेराफेरी, फर्जीवाड़ा के दो मुख्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, एक आरोपी पहले चुका गिरफ्तार
Misappropriation of government land by making fake documents two main accused of fraud arrested one accused already arrested
बिलासपुर : भूमि विवादों और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन कब्जा करने के गंभीर मामले में बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ नामक इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर सरकारी और निजी भूमि पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अवैध रुप से कब्जा कर लिया था. इस मामले में दो साल पहले एक मामला दर्ज किया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी फरार थे. सरकंडा पुलिस ने इन फरार आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल प्रकाश सिंह ने ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा की सरकारी जमीन का फर्जी तरीके नामांतरण किए जाने की शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद IG बिलासपुर ने जांच के लिए टीम गठित की. जांच टीम द्वारा किए गए जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ पर पंजीयन कार्यालय के मूल अभिलेख में कूट रचना कर अज्ञात आरोपियों द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री करने का मामला सामने आया
जांच रिर्पोट के आधार पर वर्ष 2022 में थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी अमलदास विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से उक्त खसरा नम्बर की भूमि को पंजीयन कार्यालय और तहसील कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करवाने की बात सामने आई. इसके बाद अमलदास ने आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा को पावर आफ अटार्नी देकर पुत्र विनीत मिश्रा और हैरी जोसेफ के नाम बिक्री कर रजिस्ट्री कराना पाया गया. जिससे आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अभियोग पत्र अदालत पेश किया गया था.
इस मामले में धारा 173(8) जा.फौ. के तहत जांच चल रही थी. और आरोपियों के खिलाफ सबुत इकठ्ठा किया जा रहा था. इसी दौरान मामले में अदालत के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) ने मामले का जल्द निराकरण करने के लिए निर्देश दिए थे. जिसके परिपालन में आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ के खिलाफ पुख्ता सबुत पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश मिला.
थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के साथ टीम भेजकर आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ को 2 नवम्बर 2024 को उनके घर में घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिनसे घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबूल किया. दोनो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
नाम आरोपी :-
01. सुरेश मिश्रा पिता जी.पी. मिश्रा उम्र 58 साल निवासी होली नर्सरी स्कूल के पास राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. हैरी जोसेफ पिता लिया जोसेफ उम्र 47 साल निवासी कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



