प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज- दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र में अपराध सर्वाधिक, सरकार की कानून व्यवस्था फेल, जनता कर रही त्राहिमान

State Congress President Deepak Baij Crime is highest in the areas of both the Deputy CM law and order of the government has failed the public is in distress

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज- दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र में अपराध सर्वाधिक, सरकार की कानून व्यवस्था फेल, जनता कर रही त्राहिमान

बिलासपुर : रविवार को रतनपुर में देवी महामाया मंदिर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सपरिवार देवी दर्शन किया और प्रदेश की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना किया. तृतीय और चतुर्थी के मौके पर बैज अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे और वहाँ पर पूजा अर्चना की.
इस मौके पर पत्रकारो से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बहुत ही बुरा हाल है. और सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो रही है. प्रदेश का कोई भी जिला चाहे राजधानी रायपुर हो या न्यायधानी बिलासपुर हो या कवर्धा हो सभी जिलों में अपराधों का आंकड़ा बहुत बड़ा है. और साय सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था में नाकाम हो रही है. जनता त्राहिमाम कर रही है और दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र चाहे बिलासपुर हो या कवर्धा हों दोनों ही क्षेत्रों में अपराधों के आंकड़े आसमान छू रहे हैं.
बैज  ने कहा कि चाकूबाजी बिलासपुर में इतनी बढ़ गई है कि जनता घर से निकलने में डर रही है. रोजाना चाक़ू के अपराध हो रहे हैं. बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं. और महिलाओं के अपराध काफी तादाद में बढ़े हैं. लूट की नियत से भी जुर्म में बिलासपुर पीछे नहीं है और व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है. हत्या में भी बिलासपुर आगे है और बीजेपी की सरकार सिर्फ दिखावे की व्यवस्था में है. बिलासपुर जैसे शांत जिले में अपराध बढ़ना बेहद फिक्र की बात है और इसके लिए बीजेपी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है.
न्याय यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि न्याय यात्रा के पहले फेस में जनता का बहुत समर्थन मिला और बलौदा बाज़ार की घटना और कवर्धा की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया और सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दिया. जनता में सरकार को लेकर बेहद नाराजगी है. न्याय यात्रा में जनता से संवाद भी करते रहे और जो जनादेश जनता ने बीजेपी की सरकार को दिया था. उसमे सरकार खरी नहीं उतरी है. न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं में अबहुत ज्यादा उत्साह था और पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हुए. और एकजुट हुए. सभी बड़े नेता भी शामिल हुए और उनका भी बहुत सहयोग मिला. कांग्रेस सरकार से नहीं जनता के पास न्याय के लिए उनके द्वार पहुंची थी और उनके सुख-दुख को साझा किया और आगे भी अगले फेस में न्याय यात्रा करेंगे.
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अपनी पत्नी सांसद ज्योत्सना महंत के साथ रतनपुर देवी दर्शन को पहुँचे और उन्होंने ने भी प्रदेश की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की.
रतनपुर में स्वागत में अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकु,र कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, राजेन्द्र शुक्ला, शैलेंद्र जयसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, नीरज जयसवाल, सुधांशु मिश्रा, अरविंद शुक्ला, आदित्य दीक्षित, सूर्या रमेश, इलियास खान, शिवा पांडेय, संजू मक्कड़, शिवबालक कौशिक, सुभाष अग्रवाल, शिबली, राजा रवि रावत, गौरव एरी और रतनपुर और बिलासपुर के सभी कांग्रेस के पदाधिकारी गण और नेता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb