नर भालू के शावक का मिला शव, रीछ के जिस्म में मिले चोंट के निशान, वन विभाग में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आएगी सच्चाई सामने

Dead body of male bear cub found injury marks found on bear body panic in forest department truth will come out after post mortem report

नर भालू के शावक का मिला शव, रीछ के जिस्म में मिले चोंट के निशान, वन विभाग में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आएगी सच्चाई सामने

गौरेला-पेंड्रा : प्रदेश में बियर लेंड के नाम से मशहूर मरवाही वन मंडल में भालुओं के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है. पेंड्रा जिले के मरवाही वन मंडल में एक बार फिर एक भालू के शावक का शव मिला है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही वन अमले ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया. 
बता दें कि पिछले हफ्ते जहां एक भालू को रेस्क्यू कर बिलासपुर में इलाज के लिए रखे भालू की मौत हो गई थी. तो वहीं फिर से एक भालू का शव मरवाही वन मंडल के मरवाही वन मंडल के पंडरी बीट एरिया के पथर्री कोसा प्लाट में मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुचकर भालू के शव को कब्जे में ले लिया वन अधिकारियों की माने तो मृत भालू की उम्र करीब तीन साल की थी और उसके आंतरिक चोट के निशान भी है. हालांकि वन अधिकारियो की मानें तो शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही भालू की मौत की सही वजह सामने आएगी. फिलहाल आगे की जांच शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दिशा तय करेगी.
वही मरवाही के वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मरवाही पंडरी बीट सिवनी मे भालू के तीन साल का बच्चा का शव मिला है. मरवाही वन मंडल में एक बार फिर एक नर भालू के शावक का शव मिला है. वही मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. साथ ही भालू के आंतरिक चोट की वजह से भालू की मौत हुई है. साथ ही फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb