बाइक मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने पिता-पुत्र पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, झोपड़ी में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस
Asking for a bike proved costly the accused attacked the father and son with a knife the body of the young man was found in the hut murder or accident police engaged in investigation
बाइक मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने पिता-पुत्र पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
बिलासपुर : मामूली बात पर पिता-पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां घायलों की शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर चौक बोदरी के रहने वाले मनहरण कौशिक नगर पंचायत बोदरी चकरभाठा में पंप ऑपरेटर का काम करते हैं. वह रोज की तरह ही गुरुवार कि शाम पंप चालू करने अंबेडकर चौक बोदरी गए हुए थे. जहां गांव के शनि वर्मा ने अपने काम के लिए मनहरण कौशिक से बाइक मांगा. लेकिन उन्होंने उसे मना कर दिया. जिसके बाद शनि वर्मा उनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा. जिसकी खबर पाकर प्रार्थी का पुत्र गया प्रसाद कौशिक भी मौके पर पहुंचा. जहां आरोपी ने दोनो पर चाकू से हमला कर दिया.
आरोपी ने गया प्रसाद कौशिक के बाये पसली में दो बार चाकू मारा. यही नहीं मनहरण कौशिक को भी इस दौरान गंभीर चोट आई है. इस मामले में प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने शनि वर्मा के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वही मामले में जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
झोपड़ी में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर : चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचानकपुर में युवक की लाश उसके झोपड़ी में मिली है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है. वही परिजनों ने कुछ लोगों से विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा में रहने वाले मृतक जानी संवरा उम्र 34 साल की शुक्रवार को युवक की लाश उसकी ही झोपड़ी में मिली. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मृतक जानी के परिजनों और पुलिस को दी. इस पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात जानी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में सोने के लिए चला गया था. सुबह उसकी लाश मिली है. जिसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की गई है.
चकरभाठा टीआइ रविंद्र अनंत ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौत का सहीं वजह जानने के लिए पीएम कराया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ होगी. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



