फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी, फिर लड़की की आवाज निकाल 21 लाख की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fake ID created on Facebook then imitating girl voice fraud of Rs 21 lakh police arrested three accused and sent them to jail

फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी, फिर लड़की की आवाज निकाल 21 लाख की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता था. Magic Women जैसे एप्लीकेशन से लड़की की आवाज में बात भी करते था.
मिली जानकारी के मुताबिक मुरली पटेल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर को उनके फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला. व्यक्ति ने उस आईडी से दोस्ती कर ली. जो फर्जी आईडी वाला लड़की की आवाज में बातचीत कर रहा था. दोनों के बीच लंबे समय तक संवाद होता रहा. इस दौरान व्यक्ति से उनका अश्लील वीडियो मंगवाया गया. इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग शुरु कर दी.
आरोपी ने कई किस्तों में व्यक्ति से कुल 21 लाख रुपए उनके बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद भी आरोपी की ओर से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. साइबर थाना में इस मामले में फर्जी आईडी धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
इस केस में मुख्य पीड़ित मुरली पटेल जो बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी है. को आरोपियों ने फेसबुक के जरिए फर्जी प्रोफाइल से दोस्ती किया. पीड़ित को रायगढ़ बुलाकर नाबालिग लड़की से मिलवाया और उसके साथ विश्वास स्थापित किया. इसके बाद उन्होंने पीड़ित से कई तरीकों से कुल 20,29,199 रुपये की ठगी की.
रेंज साइबर थाना बिलासपुर और एसीसीयू की तत्परता से यह मामला सिर्फ 72 घंटे में सुलझाया गया. पुलिस ने पीड़ित को खुदकुशी करने के झूठे आरोप में फंसाने और पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी देकर आरोपियों द्वारा नगद और ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम देने की बात कबुली.
पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर रायगढ़ में दबिश दी और प्रीतम महंत, कामेष साव और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 2,60,000 रुपये नगद, एक नग लैपटॉप 3 नग मोबाइल और ठगी के रकम से खरीदे गए मोबाइल फोन, एसी, वाशिंग मशीन सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और ब्रेसलेट जैसे सामानों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मानों की कुल कीमत 4,65,400 रुपये बताई गई है.
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार गुप्ता, सीएसपी कोतवाली अक्षय साबद्रा के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकूर और आरक्षक दीपक कौशिक एवं चिरंजीव कुमार ने अहम भूमिका निभाई.
तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1. प्रितम महंत उम्र 26 साल निवासी जकेला, थाना जूटमीट, जिला रायगढ़।
2. कामेष साव उम्र 24 साल निवासी रामनगर, कोडातराई, थाना जूटमीट, जिला रायगढ़
3. हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष उम्र 22 साल निवासी जकेला, थाना पुसौर, जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI