महंगाई भत्ते को लेकर शिक्षक की सीएम को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी, आचरण संहिता के खिलाफ डीपीआई ने किया सस्पेंड

Teacher comment on social media about CM regarding dearness allowance DPI suspended against code of conduct

महंगाई भत्ते को लेकर शिक्षक की सीएम को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी, आचरण संहिता के खिलाफ डीपीआई ने किया सस्पेंड

रायपुर : पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने 4% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियां देनी चालू कर दी. कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देय तिथि से नहीं मिलने पर जो रंजोमलाल था. उसका इजहार कई कर्मचारी तीखी टिप्पणी कर दिया.
जिनमें कोरबा जिले के व्याख्याता नित्यानंद यादव जो जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोरवा के पत्र क्रमांक / 5012, 18 अक्टूबर 2024 के मुताबिक नित्यानंद यादव, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि., कोथारी, वि.खं करतला जिला कोरवा के द्वारा फेसबुक (सोशल मीडिया) पर शासन द्वारा कर्मचारियों के 04 प्रतिशत डी.ए. बढ़ोत्तरी के बारेमें शासन के प्रतिकूल पोस्ट किया गया है.
नित्यानंद यादव द्वारा फेसबुक (सोशल मीडिया) में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी किया गया. यादव का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 एवं 10 के विपरीत और छ.ग. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के ज्ञाप क्रमांक एफ 7-42 / 2017 / एफ – 6, दिनांक 22.02.2017 द्वारा शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों के सोशल मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का उल्लंघन है. नित्यानंद यादव, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. कोथारी, वि.खं करतला जिला कोरबा को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 ( 1 ) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा निर्धारित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb