पिकअप और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, वाहन जप्त, पुलिस कर रही मामले की जांच

Pickup and bike collided head on, young man died during treatment, vehicle seized, police is investigating the case

पिकअप और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, वाहन जप्त, पुलिस कर रही मामले की जांच

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई. इस हादसे में में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहरीद गांव के नहर पार के पास एक पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक लहुलहान होकर बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे फौरन इलाज के लिए मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मगर गंभीर चोंट लगने से इलाज के कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम जीतू मनहर कुरदा निवासी है. हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मृतक जीतू मनहर मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव का निवासी है. मृतक बाइक में सवार होकर पिहरीद की तरफ जा रहा था. सामने से तेज गति पिकअप वाहन भी आ रही थी. इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई. इस हादसे से बाइक सवार युवक लहुलहान होकर बुरी तरह से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए फौरन मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर चोंट की वजह से इलाज के कुछ ही समय बाद युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भींड़ लग गई. साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है. और जुर्म कायम कर जांच में कर रही है. शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI