गरियाबंद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का औचक निरीक्षण, मेडिकल स्टोर से लिए गए 2 सैंपल, लाइसेंस निलंबन की तैयारी, संचालकों में मचा हडकंप

Food and Drug Administration conducts surprise inspection in Gariaband; two samples collected from a medical store; preparations underway to suspend the license, causing panic among store operators.

गरियाबंद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का औचक निरीक्षण, मेडिकल स्टोर से लिए गए 2 सैंपल, लाइसेंस निलंबन की तैयारी, संचालकों में मचा हडकंप

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिला में फिंगेश्वर के भसेरा स्थित श्री गुरुदेव मेडिकल स्टोर में खरीदी-बिक्री की अनियमितताएं उजागर हुई है. ड्रग कंट्रोल ऑफिसर धर्म वीर सिंह ध्रुव की कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप गया है.
गरियाबंद जिले में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मेडिकल स्टोरों में नियमों के पालन की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर धर्म वीर सिंह ध्रुव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से औषधियों के 2 सैंपल लिए गए. अचानक हुई इस जांच से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भसेरा स्थित श्री गुरुदेव मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान औषधियों के खरीदी-बिक्री से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं. विभागीय जांच में सामने आई इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु की गई है. मेडिकल स्टोर में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के निलंबन अथवा निरस्तीकरण को लेकर अग्रिम कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
विभाग की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि औषधि कारोबार में नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित दवा वितरण और नियमानुसार खरीदी-बिक्री सुनिश्चित करना खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए जिले में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण और औषधियों के नमूने लेने की कार्रवाई लगातार जारी है. अब इस मामले में विभागीय अग्रिम कार्रवाई और औषधि अनुज्ञप्ति पर होने वाले फैसले को लेकर नजरें टिकी हुई है. प्रशासन की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों का पालन करने का कड़ा संदेश मिला है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb