55 साल के बुजुर्ग ने गर्दन काटकर खुद की दी बलि, कमरा खून से लथपथ, इलाके में फैली सनसनी, डॉक्टर दिनेश मिश्र- अंधविश्वास से लोगों का ही नुकसान
55 year old man sacrificed himself by slitting his neck room soaked in blood sensation spread in the area Dr Dinesh Mishra People only suffer due to superstition
धरसींवा : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धरसींवा के निनवा गांव में एक श्रद्धालु ने देवता के सामने ही अपनी गर्दन काटकर बलि दे दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कैंची से अपने गर्दन को काटा है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरसींवा के निनवा गांव निवासी 55 साल के भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया. यह घटना आज सुबह करीब 11 की बताई जा रही है. घटना कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
इस मामले में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश मिश्र ने कहा कि कोई भी देवी देवता प्राण की बलि नहीं मांगता है. अगर ईश्वर को आप अपना मानते हैं, तो कोई भी नहीं कहेगा की उसके लिए आप अपनी जान दे दें. ये एक तरह का अंधविश्वास है. जिससे लोगों को बचना चहिए. इससे पहले भी कई बार ऐसे बातें सामने आई है कि लोग अपनी जीभ, उंगली काट लेते हैं ये सब अंधविश्वास है और इससे लोगों का ही नुकसान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



