जुआ खेल रहे युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने तालाब में लगाई छलांग, फिर बाहर निकली लाश, 7 जुआरियों से 24,400 नकद और एक बाइक जब्त

A young man gambling jumped into a pond to avoid police action then his body came out 24400 cash and a bike were seized from the gamblers

जुआ खेल रहे युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने तालाब में लगाई छलांग, फिर बाहर निकली लाश, 7 जुआरियों से 24,400 नकद और एक बाइक जब्त

महासमुंद/खरोरा : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां जुआ खेल रहा एक युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया. जिसकी डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरोरा स्थित नया तालाब के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया. जिसकी डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिस्मिल यादव उम्र 35 साल के रुप में हुई है.
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बिस्मिल यादव का शव तालाब से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. जुआरियों से पुलिस ने 24,400 रुपए नकद और एक बाइक जब्त की है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार, जांजगीर थाना और सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले में पुलिस की टीम जुआ, सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी दौरान पुलिस की टीम ने ग्राम खोखरा में जुआ खेलते 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जुआरियों के कब्जे से जुमला 21500 रुपए, 52 पत्ती ताश बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर पुलिस और सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से खबर मिली कि 16 अक्टूबर 2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा नहर के पास में कुछ लोग रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. कि खबर मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया.

मौके पर आरोपी विकास श्रीवास पिता नरोत्तम श्रीवास, प्रशांत राठौर पिता स्व सरोज राठौर, रामशंकर राठौर पिता मोटेलाल राठौर, रोशन राठौर पिता शिवकुमार राठौर, कमलेश राठौर पिता तिरिथ राम राठौर, सोनू राठौर पिता शांती लाल राठौर सभी निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर, प्रशांत राठौर पिता स्व सरोज राठौर, आशीष राठौर पिता अश्वनी राठौर, जितेन्द्र राठौर पिता गोविंद राठौर, नीलकमल राठौर पिता शिवशंकर राठौर सभी निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर, सुरेन्द्र राठौर पिता सुधराम राठौर निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा.
जिनके कब्जे से जुमला 21500/ रुपये, 52 पत्ती ताश बरामद किया गया. आरोपियों के खिलाफ थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 796/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जांजगीर-चांपा/नवागढ़ : थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा बिजुरीया तालाब के पास में कुछ लोग रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया.
मौके पर आरोपी (01) रोहिणी सिंह उम्र 33 साल निवासी भैसदा थाना नवागढ़ (02) दशरथ बरेठ उम्र 48 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर (03) चन्द्रकांत साहू उम्र 31 साल निवासी भैसदा थाना नवागढ़ (04) अंशु साहू उम्र 22 साल निवासी भैंसदा थाना नवागढ़ (05) सुरेश पाण्डेय उम्र 44 साल निवासी गैसदा थाना नवागढ़ (06) विजेन्द्र सिंह उम्र 31 साल निवासी भैंसदा थाना नवागढ़ को जुआ खेलते पकड़ा.

जिसके कब्जे से जुमला 8700/ रुपये, 52 पत्ती ताश बरामद किया गया. आरोपियों के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 401/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पलारी पुलिस ने 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना पलारी पुलिस द्वारा अवैध तरीके से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों और जुआ-सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है.
इसी कड़ी में 16 अक्टूबर 2024 को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पलारी नगर बस्ती में जुआ खेलते हुए 3 आरोपी जुआरिओं को गिरफ्तार किया. आरोपियों से 52 पत्ती ताश, नगदी ₹37,670 और 3 मोटर साइकिल जप्त किया. आरोपी जुआरियों के खिलाफ थाना पलारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत अपराध क्रमांक 448/2024 दर्ज कर कार्यवाही किया गया है.

आरोपियों के नाम
1. हेमलाल वर्मा उम्र 55 साल निवासी पलारी थाना पलारी
2. राहुल गुप्ता उम्र 27 साल निवासी पलारी थाना पलारी
3. देवप्रकाश उम्र 39 साल निवासी पलारी थाना पलारी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb