रायपुर में गाय से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज आया सामने, लोगों में आक्रोश का माहौल, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, आरोपी देव शरण गिरफ्तार

An elderly man raped a cow in Raipur; CCTV footage has surfaced, sparking public outrage and allegations of hurting religious sentiments; the accused, Dev Sharan, has been arrested.

रायपुर में गाय से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज आया सामने, लोगों में आक्रोश का माहौल, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, आरोपी देव शरण गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मामले में शिकायतकर्ता ने आरोपी पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायपुर के बैरन बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता कमलेश यादव, निवासी ज्योति नगर कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर ने पुलिस को बताया कि वह ब्लिंकिट में सामान डिलीवरी करने के साथ-साथ वीडियो और फोटो एडिटिंग का काम करता है. शिकायत के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे वह पंजाबी कॉलोनी रायपुर से ब्लिंकिट का सामान डिलीवर कर अपने घर कोटा लौट रहा था. इसी दौरान वह बैरन बाजार स्थित छत्तीसगढ़ कॉलेज के पीछे वाली गली से गुजर रहा था. तभी उसने सड़क किनारे एक व्यक्ति को लाल-भूरे रंग की गाय के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त आरोपी गाय के साथ क्रूरता पूर्ण कृत्य कर रहा था. यह देखकर उसने आरोपी को आवाज लगाई और उससे ऐसा करने से मना किया. आरोप है कि इस पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और पत्थर से हमला करने का प्रयास किया. कमलेश ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जब वह आगे बढ़ा तो वह वहां से भागने लगा. इसके बाद उसने अपने साथियों सोमेश होतवानी, नितेश बघेल और चिराग जैन की मदद से आरोपी को पकड़ लिया.
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम देव शरण निषाद बताया. जो कांकेर जिले के दशपुर क्षेत्र का निवासी बताया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है. उसके मुताबिक वीडियो में आरोपी द्वारा गाय के साथ आपत्तिजनक और क्रूर व्यवहार किए जाने की घटना दिखाई दे रही है.
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शिकायत में कमलेश यादव ने कहा है कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है. आरोपी द्वारा गाय के साथ इस तरह का कृत्य किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक शिकायत आवेदन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक रूप से जुर्म दर्ज किया गया है. आवेदन में उल्लेखित घटना स्थल थाना कोतवाली क्षेत्र का होने की वजह से प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामला संबंधित थाने को भेजा गया है. जहां आगे की जांच की जाएगी.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. जांच के दौरान घटना के वीडियो, आरोपी की पहचान, घटनास्थल के हालात और अन्य संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना के बारे में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है. मामले में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बारे में स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
मामले में वीडियो की होगी जांच
शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराने की बात कही गई है. पुलिस इस वीडियो की जांच करेगी और उसकी सत्यता की पुष्टि करेगी. इसके अलावा घटना के समय मौजूद अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?