छत्तीसगढ़ में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव, अगले शैक्षणिक सत्र में नया सिलेबस पढ़ेंगे बच्चे, इन क्लास की तैयार हो रही 33 किताबें, नया सिलेबस लागू
Change in school curriculum in Chhattisgarh children will read new syllabus in the next academic session 33 books of these classes are being prepared new syllabus implemented
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के लागू होने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक चरणबद्ध तरीके से नया सिलेबस लागू किया जाएगा. इसके अंतर्गत 33 नई किताबें तैयार हो रही हैं. जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम शामिल हैं.
प्रारंभिक बदलाव : कक्षा 1, 2, 3 और 6 की किताबें
नए सत्र में कक्षा 1, 2, 3 और 6 की सभी किताबों को बदलने का काम शुरु हो चुका है. पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्रों के लिए 4 से 6 नई किताबें बनाई जा रही हैं. जबकि छठी कक्षा में 15 नई किताबें शामिल की जाएंगी. इसमें आर्ट एजुकेशन, योगा, और वोकेशनल कोर्स भी जोड़ा गया है. जिसमें लघु उद्योग से संबंधित जानकारियां भी होंगी.
छठवीं के छात्र पढ़ेंगे वोकेशनल कोर्स
अगले साल से छठवीं में किताबों की तादाद बढ़ जाएगी. अब छठवीं में छह नहीं नौ किताबें छात्र पढ़ेंगे. पिछले साल के मुताबिक हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें तो रहेंगी ही. इसमें तीन और नई पुस्तक आर्ट एजुकेशन, योगा और वोकेशनल जुड़ जाएंगी. वोकेशनल में लघु उद्योग सहित अन्य के बारे में पढ़ाया जाएगा. कक्षा तीसरी में छात्र इंग्लिश, गणित के अलावा पर्यावरण व पिछले साल की चार किताबों की जगह छह किताबें पढ़ेंगे.
स्थानीय बोलियों को किया जाएगा शामिल
अधिकारियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किताबें लिखीं जा रही है. इन किताबों को स्थानीय बोलियों और भाषाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. इसी के साथ कोर्स को आओ करके सीखें के मुताबिक तैयार किया जा रहा है. नेशनल कॅरिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) के तहत गणित व विज्ञान के पाठ्यक्रम है. उसके मुताबिक ही यहां किताबें लिखी जा रही हैं. इसमें थोड़ा ही बदलाव किया जाएगा. सामाजिक विज्ञान, लैंग्वेज की किताबों में राज्य के मुताबिक 20 से 30% तक बदलाव किया जाएगा.
चरणबद्ध कार्यान्वयन
अगले सत्र में कक्षा 1, 2, 3, और 6 की नई किताबें लागू की जाएंगी. इसके बाद सत्र 2026-27 में अन्य कक्षाओं में भी इसी तरह बदलाव किए जाएंगे. जिससे अगले कुछ साल में 12वीं तक की सभी किताबें अपडेट हो सकेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



