फेसबुक से की दोस्ती, एडिट कर युवती की अश्लील फोटो वायरल, आकाश गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को किया ब्लैकमेल, गिरफ्त में आरोपी संदीप
Friendship with Facebook editing of girl obscene photo went viral Akash arrested blackmailed minor girl accused Sandeep arrested
रायपुर : राजधानी में एक युवती की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाने वाले युवक को गंज पुलिस ने मध्यप्रदेश गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी शादीशुदा है. पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड निवासी आकाश रजक से शहर की एक युवती की फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई थी. इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. इस दौरान युवती ने उसे अपना फोटो भेज दिया था.
इसके बाद आकाश ने उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया. कुछ दिनों बाद युवती को उसके शादीशुदा होने का पता चला. तो उसने शादी करने से मना कर दिया. उससे बातचीत भी बंद कर दी. इससे युवक नाराज हो गया और उसने युवती की फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया. इसके बाद उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों भेज दिया. साथ ही सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया. इसकी शिकायत पर गंज पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग : इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया किशोरवय लड़कियां थोड़ी सी असावधानी से न सिर्फ खुद पर बल्कि माता-पिता और परिजनों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन जाती है. ऐसे ही मामले में दुर्ग के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला आया है. जहां पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.
जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी संदीप अदावत ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर वीडियो कलिंग के जरिए अश्लील वीडियो बना लिया. परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने आरोपी से बात करने के लिए मना किया तो आरोपी उसके अश्लील वीडियो व्हाट्सएप के जरिए परिजन को भेज दिया. पीड़िता के पिता इस पर 3 जुलाई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी, पुलगांव थाना में धारा 509 ख, 354 सी बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट, पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया. आरोपी संदीप अदावत पिता अशोक अदावत उम्र 21 साल को पुलगांव थाना प्रभारी ने नेतृत्व में टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



