वनविभाग से सरकारी रकम 6 लाख 67 हजार रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fraud of government money of Rs 6 lakh 67 thousand from forest department police arrested the accused Manoj Soni and sent him behind the bars

वनविभाग से सरकारी रकम 6 लाख 67 हजार रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : प्रार्थी उप वन मंडलाधिकारी धमतरी ने दिनांक 31 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मई 2011 को हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष आरोपी डॉ. मनोज सोनी और वन मंडलाधिकारी धमतरी के बीच धमतरी वन मंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र कें पशुधन प्रबंधन योजना के क्रियान्ययन के अर्न्तगत बैटल कैंप की स्थापना के लिए एम.ओ.यू. (अनुबंध) हुआ था.
जिसमें एग्रीमेंट की कुल रकम 66.67 लाख रुपये का थी. जिसमें काम शुरुकरने के लिए आरोपी को पत्राचार भी किया गया था और एम ओ यू (अनुबंध) के मुताबिक परियोजना की कुल रकम की 10% रकम 6 लाख 67 हजार का चेक वन मंडल अधिकारी धमतरी के युनियन बैंक के खाता में चेक से एडवांस के तौर पर दिया गया था.
आरोपी ने इस रकम को अपने बैंक ऑफ बडौदा रायपुर ब्रांच के खाता से आहरित करने के बाद भी किसी तरह का काम शुरु नही किया गया और ना ही वनमंडलाधिकारी को खबर दी गई. आरोपी अध्यक्ष हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति को एडवांस रकम को वापस करने वनमंडलाधिकारी धमतरी व्दारा कार्यालय से कई बार पत्राचार कर मिली एडवांस रकम को वापस करने के लिए बोले जाने के बावजुद भी आरोपी व्दारा मिली एडवांस रकम को वनमंडल धमतरी के खाते में जमा नही करने और महालेखागार (छग) रायपुर व्दारा आडिट आपत्ति किये जाने पर इस सरकारी रकम का लेखा समायोजन नही हो पाया.
आरोपी सरकारी रकम कुल 6 लाख 67 हजार रुपये को लेकर बिना कोई काम किये सरकारी रकम का खुद हजम कर गबन करते हुए शासकीय वन विभाग के साथ विश्वास भंग करते हुये बड़ी रकम का छलपूर्वक धोखाधडी कर आर्थिक हानि पहुंचाने का अपराध घटित करना पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र.97/23 धारा 420,406,409 भादवि. के तहत जुर्म दर्ज कर कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी और वनमंडलाधिकारी धमतरी के बीच हुए पत्राचार और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी और मामले से संबंधित दुसरे दस्तावेजो को जप्त कर प्रार्थी और गवाहो का बयान लेकर आरोपी मनोज सोनी पिता देवी प्रसाद सोनी उम्र 54 साल साकिन मकान नं 511 सडक नं. 04 स्मृति नगर थाना के पास भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ०ग०) अध्यक्ष हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति टीम लीडर द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आज उनके घर से धमतरी पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई, उप निरीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत, साजिद अली, भूनेश्वर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा.
आरोपी का नाम :-
मनोज सोनी पिता देवी प्रसाद सोनी उम्र 54 साल साकिन मकान नं 511 सडक नं. 04 स्मृति नगर थाना के पास भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb