दुर्गा दर्शन करने जा रही नाबालिग बालिका को पिकअप की ठोकर के बाद ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर ही मौत, डोंगरगढ़ पहुंची महिला ने दम घुटने से तोड़ा दम
A minor girl who was going for Durga darshan was crushed by a tractor after being hit by a pickup she died on the spot the woman died of suffocation after reaching Dongargarh
जांजगीर चांपा : जांजगीर जिले के ग्राम कुटरा में हुए सड़क हादसे में 16 साल की नाबालिग बालिका की मौत हुई है. एक बाइक में एक युवक और 3 नाबालिग बालिका बैठकर दुर्गा देखने ग्राम खरखोद पामगढ़ से जांजगीर आ रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी मुताबिक आज सोमवार की सुबह करीबन 11 बजे ग्राम कुटरा में ग्राम खरखोद से एक बाइक में युवक और तीन नाबालिग बालिकाओ को लेकर दुर्गा देखने नैला जांजगीर आ रहा था. इस दौरान पहले पिकअप वाहन नंबर CG11 BG 5210 से बाइक की टक्कर हुई. जिसके बाद सभी सड़क किनारे एक दूसरे से छिटक कर दूर जा गिरे. वही पीछे से एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से आ रहा था. इस दौरान एक नाबालिग बालिका के सिर को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. घायलों को भी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
डोंगरगढ़ पहुंची महिला ने दम घुटने से तोड़ा दम
डोगरगढ़/धमतरी : इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व पर मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए परिवार संग डोंगरगढ़ पहुंची महिला की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ मेंधमतरी से कुछ ही दूरी पर स्थित बागतराई गांव की रहने वाली महिला सोनिया साहू शनिवार को परिवार के साथ डोंगरगढ़ दर्शन करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि तभी पांच से छह अक्टूबर की दरमियानी रात श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के कारण गर्मी और उमस के कारण महिला की तबियत खराब हो गई. जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई.
वहीं सरपंच भगवती साहू ने बताया कि भगदड़ में सोनिया साहू की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



