पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, युवक पर त्रिशूल से किया जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी, तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज
Dispute over money transaction fatal attack on young man with trident sensation spread in the area case registered against other accused
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में त्रिशूल से जानलेवा हमला करने मामला सामने आया है. जहां पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. गंगा प्रसाद के बेटे ने शिवालय में रखे त्रिशूल से सोनाउ के सीने में वार कर दिया. हमले में सोनाऊ बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चिल्हाटी के रहने वाले सोनाऊराम खेती करने के साथ साथ जेसीबी भी चलाने का काम करता है, गर्मी के समय में सोनाऊ राम ने गंगा प्रसाद ओधेलिया का खेत बनाया था. जिसका खर्च 29000 आया था. जिसमें से 13500 रुपए उसी दौरान गंगा प्रसाद ने सोनाऊ राम को दिया था. वही बाकी बचत रकम का हिसाब करने 15 सितंबर को गंगा ने सोनाउ को अपने घर सुबह 6:30 बजे बुलाया था और हिसाब में 9400 रुपए काटकर बाकी 4100 रुपए देना कह वापस घर लोट रहा था. तभी गंगा और उसकी पत्नी ने सोनाऊ राम को गलत हिसाब देने की बात कहकर विवाद शुरु कर दिया.
इसी बीच गंगा का बेटा भी आ पहुंचा और तीनो ने मिलकर सोनाऊ राम के साथ धक्का मुक्की की. इस दौरान विवाद और बढ़ गया. जहां गंगा प्रसाद के बेटे ने शिवालय में रखे त्रिशूल से सोनाउ के सीने में वार कर दिया. जिसके बाद सोनाऊ बुरी तरह घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया.
इस मामले में सोनाऊ राम की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5), और 351(2) के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



