खेत में टूटा बिजली का तार, एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो घायल, इधर फसल बचाने लगाए करंट वाले तार की चपेट में आने से युवक की गई जान
A snapped power line in a field caused the tragic death of one laborer and left two others injured; meanwhile, a young man lost his life after coming into contact with an electrified wire set up to protect crops.
फसल बचाने लगाए करंट वाले तार की चपेट में आने से युवक की मौत
कबीरधाम/पंडरिया : कबीरधाम जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली में फसल को पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के एक खेत में मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की मेड़ पर करंट वाला फेसिंग तार लगाया गया था. मृतक रामभीषण जब खेत की तरफ जा रहा था. तभी वह इस करंट वाले तार की चपेट में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलने के बाद पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है कि खेत में इस तरह करंट लगाना किसकी लापरवाही थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
खेत में टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में विद्युत विभाग की लापरवाही एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई. खेत में रोपा लगाने के दौरान बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक खेत में लगे बिजली के खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गया था. रोपा लगाने के दौरान खेत में काम कर रहे मजदूर उस तार के संपर्क में आ गए. हादसे में धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू करंट लगने से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले ही बिजली विभाग को टूटे तार की शिकायत की गई थी. लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की. ग्रामीणों का कहना है कि अगर शिकायत पर ध्यान दिया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था.
हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



