ज्यादा कमाई की लालच में बैंक खाते को किराए में देकर ठगी करने वाले आरोपी भानूप्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The police have arrested and jailed an accused named Bhanupratap, who facilitated fraud by renting out his bank account in exchange for the lure of higher earnings.
बिलासपुर/सिरगिटटी : मुख्यालय रायपुर से मिले लेयर ।। म्यूल खातों की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी तरह के म्यूल खातों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के जरिए BANK OF MAHARASHTRA सकरी ब्रांच हाफा रोड सकरी जिला बिलासपुर के संदिग्ध बैंक खाता कमांक ********313 की जानकारी JMIS पोर्टल से प्राप्त किया.
उपरोक्त बैंक खाते के खिलाफ करीब 18 शिकायत दर्ज होना पाया गया है. खाता धारक एवं उपयोगकर्ता द्वारा अपराधिक साजिश रचकर कई तरह के झांसे देकर पीड़ितों के खातों से बिना उनकी सहमति के चुराई हुई संपत्ति को इधर-उधर कर उपयोग किया गया है,
प्रथम दृष्ट्वा BANK OF MAHARASHTRA के संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक ********313 (म्यूल) खाता जो कि SHRIDHAM YATRA SEWA SAMITI के नाम से रजिस्टर है. उक्त बैंक खाते का प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह पिता विजय शंकर सिंह पता आसमा सिटी होम सकरी जिला बिलासपुर के खिलाफ अपराध धारा दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी उपेन्द्र सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था. मामले में आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी खुद और अन्य का खाता को जानबुझ कर ज्यादा पैसा कमाने और देने का लालच देकर म्युल एकाउंट के जरिए ठगी करने के आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 साल साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्र 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकडा गया. आरोपी के कब्जे से नगदी 1950 रूपये और एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश जेल दाखिल किया गया.
आरोपी
भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 साल साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड नम्बर 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



