अम्बिकापुर के ड्राइवर का लूट की नियत चाक़ू मारकर रायपुर में कत्ल, पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Ambikapur driver murdered in Raipur by stabbing him for robbery police arrested three absconding accused and sent them to jail
रायपुर : राजधानी में मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर तेलीबांधा तालाब परिसर में देर रात अज्ञात आरोपियों ने ईश्वर राजवाड़े नामक ड्राइवर को धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 10 विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी कर CCTV फुटेज की मदद से करीब 19 घंटे तक चली तलाशी के बाद इन्हें पकड़ लिया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस-पास के CCTV कैमरों के फुटेजो का मुआयना करते हुए आरोपियों को मोवा पण्डरी की तरफ जाना पाया गया. जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों ने मोवा पण्डरी क्षेत्र का चेकिंग करते हुए 19 घंटों के भीतर मामले में शामिल सभी तीनों आरोपियों रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर, सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर और हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार किया.
आपको बता दें कि अंबिकापुर निवासी ईश्वर रजवाड़े रविवार को एसडीओ राजीव पाठक को कार में लेकर रायपुर आया था. रात को नींद नहीं आने की वजह से वह अपने भांजे के साथ तेलीबांधा जलाशय के पास टहलने के लिए पहुंच गया.
इसी दौरान ये तीनों बाइक सवार बदमाश नशे की हालत में वहां पहुंचे और ईश्वर से 50 रूपए मांगने लगे. मना करने पर वे ईश्वर का मोबाइल छीनने लगे. इस दौरान ईश्वर ने युवकों के साथ संघर्ष किया. इसी बीच इनमें से एक ने ईश्वर के सीने, पेट और हाथ में चाकू से वार कर दिया. जिससे वह वहीं ढेर हो गया.
मौके पर मौजूद भांजे ने एक घंटे तक 108, 112 और पुलिस की मदद पाने के लिए कोशिश करता रहा. लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला और जब उसे किसी तरह अस्पताल ले गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है.
बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और पूर्व में भी लूटपाट के मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं. बावजूद इसके इनकी आदतों में सुधार नहीं आया है. चंद रुपयों के फेर में इन्होने एक युवक की हत्या कर दी. अब इनके दिन जेल के भीतर गुजरेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छत्तीसगढ़ सरकार को निर्लज्ज बताया. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह तेलीबांधा तालाब(मरीन ड्राइव) में मर्डर... इस निर्लज्ज सरकार को विज्ञापन जारी कर कह देना चाहिए कि नागरिक अपनी सुरक्षा खुद करें. यह कहने में अब किसी को संकोच नहीं होना चाहिए कि इस सरकार में छत्तीसगढ़ अब तक के सबसे भयावह दौर से गुजर रहा है.
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले अंबिकापुर कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की शहर के बीचों बीच, जहां सुबह बड़ी तादाद में लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं. वहाँ चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है और तीनों हत्यारे भाग जाते हैं. फिर से सरकार लीपा-पोती की कोशिश करेगी. एक दो तबादले होंगे और शांत हो जाएगी. हमने पहले भी कहा है कि डिब्बे बदलने से कुछ नहीं होगा. खराबी इंजन में है.



