अभनपुर में ट्रेन से गिरकर रेलवे परीक्षा देने रायपुर आए युवक की मौत, मचा हडकंप, हादसा या कुछ और?, पुलिस कर रही मामले की जांच

A young man who had come to Raipur to take a railway exam died after falling from a train in Abhanpur. Accident or something else? Police are investigating the matter.

अभनपुर में ट्रेन से गिरकर रेलवे परीक्षा देने रायपुर आए युवक की मौत, मचा हडकंप, हादसा या कुछ और?, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरने के कारण 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जय राम मांझी, पिता कोखसरिया मांझी, उम्र 21 साल निवासी गोलाबंध, थाना नुआपड़ा, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) के रुप में की गई है. हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरु की.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 4 फरवरी 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन से शाम करीब 4 बजे रायपुर से अभनपुर जाने के लिए ट्रेन का टिकट लेकर रवाना हुआ था.
यह टिकट मृतक की जेब से बरामद हुआ है. जिससे उसकी यात्रा की पुष्टि हुई. बताया जा रहा है कि जयराम मांझी रेलवे से संबंधित परीक्षा देने के लिए ओडिशा के बालांगीर से रायपुर आया था. उसका परीक्षा केंद्र कलिंग यूनिवर्सिटी में निर्धारित था. मृतक के चाचा छबि लाल मांझी, जो इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे.
उन्होंने पुलिस को बताया कि परीक्षा देने के बाद जयराम रायपुर से अभनपुर की तरफ जा रहा था. ट्रेन के सीबीडी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह समय पर नीचे नहीं उतर सका. ट्रेन के आगे बढ़ जाने पर उसने जल्दबाजी में उतरने का प्रयास किया. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा का मालुम हो रहा है. जिसमें चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास के दौरान गिरने से युवक की मौत हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा खबर दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अभनपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा रेलवे से संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके. वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की खबर दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB