प्यार का खौफनाक अंजाम, पति से अलग रह रही नंदिनी का प्रेमी मेघराज से रिश्ता, रायपुर में दोनों का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस-FSL टीम
A tragic end to a romance: Nandini, who was living apart from her husband, was in a relationship with a man named Meghraj; their bodies were found hanging from a tree in Raipur, and police along with the FSL team have launched an investigation.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी जोड़े की मौत का मामला सामने आया है. दोनों के शव पेड़ से लटके मिले. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया. मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया. शुरूआती जानकारी में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. पुलिस मौत के वजह की जांच कर रही है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव
मिली जानकारी के मुताबिक छेरीखेड़ी गांव में युवक और युवती के शव ग्राम खदरहा भाटा के पेड़ से लटके मिले. मृतकों की पहचान मेघराज साहू पिता स्व दम्मत साहू उम्र 32 साल और नंदिनी ध्रुव पति ललित ध्रुव उम्र 35 साल के रूप में हुई है. दोनों इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए.
प्रेम प्रसंग की बात सामने आई
शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था. हालांकि उनकी मौत के पीछे असल वजह क्या रही. इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की खबर मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरुरी सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया. ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा सकें.
परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ
पुलिस मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. दोनों के हालिया संपर्क, घटनाक्रम और हालात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी.
मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों को जुटाने के साथ FSL टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसके अलावा मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की मौत किन हालात में हुई. जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



