रात 12 बजे वैद्य फूड पर राजस्व, खाद्य औषधि व पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया नमूना
A joint team comprising Revenue, Food & Drug, and Police officials raided 'Vaidya Food' at midnight; 200 kg of paneer was seized, and a sample was sent to the laboratory for testing.
रायपुर : एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी. इस कार्रवाई के दौरान करीब तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई.
मिली जानकारी के मूताबिक़ रात करीब 12 बजे राजस्व तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची. जांच के दौरान आधी रात पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई. मौके पर मिले पनीर की गुणवत्ता और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को लेकर शक होने पर करीब 200 किलोग्राम पनीर को जब्त किया गया. अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी इकठ्ठा की गई.
आज सुबह कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा सील किए गए कोल्ड स्टोरेज में रखी खाद्य सामग्री को नियमानुसार खोलकर उसकी जांच की गई. खाद्य सामग्री की पुष्टि एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर का नमूना लिया गया. जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है.
रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
अभिहित अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जब्त पनीर का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन की इस कार्रवाई का मकसद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और प्रतिबंधित या मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखना है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के मुताबिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



