दुर्गा पंडाल के अंदर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन, वीडियो वायरल, दोनों पक्ष FIR दर्ज कराने पहुंचे थाना

Chaos erupted inside a Durga Puja pandal as two groups engaged in a violent brawl, exchanging kicks and punches; police personnel remained mere spectators—the incident was captured on video, which has since gone viral, and both groups have now reached the police station to file FIRs.

दुर्गा पंडाल के अंदर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन, वीडियो वायरल, दोनों पक्ष FIR दर्ज कराने पहुंचे थाना

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुर्गा पंडाल के अंदर मारपीट का मामला सामने आया है. चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल में बीती रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में करीब आधा दर्जन युवक दो लोगों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है. इसके बावजूद मारपीट जारी रहने से पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दुर्गा पंडाल में जमकर चले लात-घूंसे
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल में बीती रात कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है. वायरल वीडियो में कई युवक दो लोगों को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों को जमीन पर गिराकर कुछ युवक उन पर लगातार लात-घूंसे बरसा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मारपीट काफी देर तक चलती रही. हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ. इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. दुर्गा पंडाल जैसे सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन स्थल पर लगातार इस तरह की घटना सामने आने सेलोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसमें दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान क्या है. इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
पुलिस की मौजूदगी में मारपीट पर उठे सवाल
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर उठ रहा है. घटना के दौरान पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे. इसके बावजूद युवकों के बीच मारपीट जारी रहने की बात कही जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट को फौरन क्यों नहीं रोका जा सका. हालांकि पुलिसकर्मियों की अदल भूमिका और घटना के समय के हालात को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
वीडियो सामने आने के बाद जांच की उठी मांग
दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है. दुर्गा पंडाल में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद घटना की निष्पक्ष जांच की जरुरत महसूस की जा रही है. वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना की असल हालात का पता लगाया जा सकता है. फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में पुलिस का पक्ष और जांच से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb