भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले नागपुर अंतर्राज्यीय महिला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Nagpur interstate womens gang which took advantage of the crowd and committed theft busted police arrested 3 women
रायपुर : थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में आटो सवार महिला को अपना शिकार बनाए थे. तीनों महिला आरोपी नागपुर महाराष्ट्र की निवासी है. गिरोह की महिलायें भीड़ वाले स्थान एवं भीड़ वाली सवारी वाहनों को चिन्हांकित कर घटनाओं को अंजाम देते हैं. तीनों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 5,700 रुपये जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 333/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया पुष्पा ध्रुव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अवधपुरी कालोनी भाठागांव में सपरिवार रहती है और गृहणी है. प्रार्थिया 10 अगस्त 2024 को दोपहर 12:30 बजे अपने पति के साथ पंडरी जाने के लिए भाठागांव चौक में आटो में बैठे और प्रार्थिया अपने झोला के अंदर एक छोटा पर्स जिसमें नगद रकम 14,000 रुपए और कुछ चिल्हर पैसे भी रखीं थी. भाठागांव चौक के थोड़ा आगे पहुंचे थे कि वहीं पर 3 महिलाएं आकर आटो में बैठी. जो आपस में मराठी भाषा में बात कर रहे थे. और बस स्टैण्ड के पहले हनुमान मंदिर के सामने तीनों महिला उतर कर चली गई.
प्रार्थिया एवं उसका पति शास्त्री चौक में उतरकर आटो का किराया देने के लिये अपने झोला में रखे पर्स को ढूंढी तो झोला में रखा मेरा पर्स और उसमें रखे रुपए नहीं थे. और तीनों महिला के उतरने के बाद आटो में कोई और सवारी नहीं बैठे थे. अज्ञात तीनों महिलाओं ने प्रार्थिया का पर्स जिसमें नगद रकम थी को चोरी कर ले गई. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 333/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थिया और उसके पति सहित आटो चालक से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया से महिलाओं के हुलियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही ऑटो में जिन मार्गों में गए थे. उन मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालकर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के साथ ही पतासाजी करने के प्रयास किये जा रहे थे.
टीम के सदस्य अज्ञात महिला आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे. इसी दौरान प्रार्थिया द्वारा बताए महिलाओं के हुलिये से मेल खाता तीन महिलाओं को पुरानी बस्ती के लाखेनगर चौक पास देखा गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिलाओं से पूछताछ करने पर अपना नाम शिल्पा उमे, रुचि बिसने और मनीषा बिसने निवासी नागपुर महाराष्ट्र का होना बताया गया.
मिले सबूतों के आधार पर तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 5,700 रुपए जब्त कर तीनों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में कार्रवाई की गई.
यह नागपुर महाराष्ट्र का महिला गिरोह है. जो त्यौहारी सीजन को देखते हुए रायपुर सहित अन्य जिलों/राज्यों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिक्री करने के नाम से आते हैं और ऐसे सवारी वाहन या भीड़-भाड़ वाले स्थाऩ को चिन्हांकित करते हैं. जिनमें व्यक्तियों की तादाद ज्यादा रहती है और वे लोग भीड़ का फायदा उठाकर मौका पाकर व्यक्तियों के पर्स, नगदी रकम, सोने का चैन, मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती वस्तुओं को चोरी कर फरार हो जाते हैं.
13 अगस्त 2024 को भी थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में भी 3 अलग- अलग महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की 3 नग सोने की चैन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ थाना राखी में कार्रवाई की गई थी.
गिरफ्तार महिला आरोपी
01. शिल्पा उमे पति विदान उमे 35 साल निवासी नागपुर रेल्वे स्टेशन के पास तम्बू झोपडी बस्ती थाना गणेशशपेठ नागपुर महाराष्ट्र
02. रुचि बिसने पति सिदत्त बिसने उम्र 40 साल निवासी नागपुर रेलवे स्टेशन के पास तम्बू झोपडी बस्ती थाना गणेशपेठ नागपुर महाराष्ट्र
03. मनीषा बिसने पति सक्षम बिसने उम्र 30 साल निवासी नागपुर रेलवे स्टेशन के पास तम्बू झोपडी बस्ती थाना गणेशपेठ नागपुर महाराष्ट्र
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



