पति के जाने के बाद सुने मकान में घुसा युवक, महिला को अकेली देखकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी राजकुमार गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

After the husband had left, a man entered the empty house and, finding the woman alone, molested her with malicious intent; the accused, Rajkumar, has been arrested and sent to jail.

पति के जाने के बाद सुने मकान में घुसा युवक, महिला को अकेली देखकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी राजकुमार गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बिलासपुर/रतनपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला के रतनपुर में एक महिला को अकेली देखकर उसके घर में घुसकर आरोपी युवक ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायीं रिमांड में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 नवम्बर 2026 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया 28 नवम्बर 2026 को सुबह 7:30 बजे प्रार्थिया के पति पूजा करने के लिये मंदिर गये थे. प्रार्थिया अपने घर में अकेली थी. पड़ोस का रहने वाला राजकुमार यादव प्रार्थिया को घर में अकेली देखकर, घर अंदर घुसकर बुरी नीयत से पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा. प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई. और त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार यादव के घर में दबिश देकर आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb