सरकारी बेजा कब्जा जमीन विवाद पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested the accused father and son for attempting murder after a fierce attack with an axe over a dispute on illegally occupied government land
बिलासपुर.रतनपुर : सरकारी बेजा कब्जा जमीन विवाद पर आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी 2025 को प्रार्थी अरविंद तिलकराज निवासी अकलतरी का थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जनवरी 2025 सुबह प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के चाचा रामपाल तिलकराज लहुलुहान अपने सायकल से घर आया और अरविंद को आवाज देकर बुलाया. तब प्रार्थी जाकर देखने और पुछने पर इसका चाचा रामपाल बताया कि ग्राम अकलतरी के बहराखार बंधी में रामपाल मछली मारने के लिये गया था. वहीं पर बेजा कब्जा सरकारी जमीन के विवाद को लेकर गांव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा अपने लड़का मयंक शर्मा के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से रामपाल के सिंर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया है. जिसको रोकने से रामपाल के हांथ और कंधा में चोंट लगी है. मारपीट करने से रामपाल वहीं बेहोश हो गया था. जिसको आरोपी लोग मरा हुआ समझकर वे लोग वहां से भाग गए. रामपाल के होश आने पर घर वापस आया है.
इस रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराकर अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों के घर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. पवन सिंह, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
रामचंद्र ऊर्फ प्रफुल्ल शर्मा पिता जैतलाल शर्मा उम्र 54 साल
मयंक शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा उम्र 20 साल
दोनों निवासी अकलतरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



