अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पिकनिक मनाने गये युवक की डैम में डूबने से गई जान, दो दिन बाद मिली लाश
Elderly woman dies after being hit by unknown vehicle young man who went for picnic dies due to drowning in dam dead body found after two days
पिकनिक मनाने गये युवक की डैम में डूबने से गई जान, दो दिन बाद मिली लाश
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जूना बिलासपुर निवासी युवक अंजेश राव गांवली अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने कलमीटार डैम गया हुआ था. इसी दौरान सभी ने नहाने के लिए डेम में छलांग लगा रहे थे. युवक अंजेश राव गांवली ने भी छलांग लगाई. लेकिन वह पानी से बाहर नही आया. वहां मौजूद अन्य सभी साथियों ने उसे ढूंढ़ने की कोशिश की. लेकिन वह नही मिला.
जिसके बाद इसकी खबर आस पास के लोगो, परिजनों और पुलिस को दी गई. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौक़े पर पहुंची. जहां पर लगातार दो दिनों की तलाश के बाद युवक की लाश मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
रायपुर : राजधानी रायपुर से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां कुशालपुर ओवर ब्रिज में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला का एक पैर बुरी तरह से कुचला गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डायल 112 टाइगर 2 में तैनात आरक्षक 115 नागेंद्र सिंह को ड्यूटी दौरान सी 4 से इवेंट नंबर आरपीआई 32 समय 3:19 बजे मोबाइल नंबर 62642-45303 से खबर मिली कि कुशालपुर ओवर ब्रिज ढलान के पास एक महिला का रोड एक्सीडेंट हो गया है.
इस खबर पर मौके पर पहुंचा जहां एक अज्ञात महिला उम्र 60 -65 साल घायल हालत में मिली जिसका दांया पैर कुचला हुआ था. जिसे वाहन नम्बर 03 7034 के जरिए एम्स अस्पताल ले गया. शुरुआती इलाज के दौरान ही उक्त महिला का 4:06 बजे मौत हो गई.
अज्ञात महिला का हुलिया-साधारण बदन, गोल चेहरा, उम्र करीब 60-65 साल, सिर का बाल काला हल्का सफेद, दोनों हाथ में चूड़ी पहनी लाल रंग का गाउन (नाइटी) पहनी है. नाक मुंह में रक्त निकला हुआ है. दाहिना पैर घुटने के नीचे कुचला है. मृतिका कि शिनाख्ति नहीं हुई है. किसी को मृतिका का वारिसान का पता चलने पर थाना पुरानी बस्ती को खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



