श्मशान घाट पर कर रहे थे तांत्रिक क्रिया, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, चार गिरफ्तार, महिला समेत दो लोग फरार

They were performing tantric rituals at the cremation ground, four people including the former sarpanch were caught by the villagers, beaten up badly, four arrested, two people including a woman absconded

श्मशान घाट पर कर रहे थे तांत्रिक क्रिया, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, चार गिरफ्तार, महिला समेत दो लोग फरार

तखतपुर : छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा. इस दौरान तांत्रिक समेत पूर्व सरंपच की ग्रामीणाें ने जमकर धुनाई की. फिर सभी को पुलिस के हवाले किया. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात पूर्व सरपंच गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब रखकर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे. इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामानों को जब्त कर चार लोगों को तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा. इस दौरान मौके से महिला सहित दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. ग्रामीणों ने तांत्रिक सहित पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की. इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले किया.
इस मामले में थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों से खबर मिली कि कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम को भेजकर चार लोगों को थाने लाया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI