ज्वेलरी शॉप संचालक की घर में घुसकर हत्या, दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी क्रेटा कार लेकर फरार. जांच में जुटी पुलिस
Jewelry shop owner murdered in his house, two masked goons carried out the crime, accused fled with Creta car. Police engaged in investigation
कोरबा : कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. न्यू बस स्टैंड के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक गोपालराय सोनी की उनके घर में घुसकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उनकी हुंडई क्रेटा कार लेकर फरार हो गए.
गोपालराय सोनी, जो एस.एस. प्लाजा में “अमृता ज्वेलर्स” के नाम से एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप चलाते थे. अपने घर में अपनी बीमार पत्नी के साथ मौजूद थे. उनके बेटे दुकान पर थे. रात करीब 9:45 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. हमले के बाद आरोपी उनकी कार लेकर मौके से फरार हो गए.
वारदात की खबर मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया. गोपालराय सोनी के बेटों ने, जो दुकान से लौटे थे. उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ तिवारी खुद घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कत्ल के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है. शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या बदमाशों का मकसद लूटपाट था या कत्ल के पीछे कोई कोई दूसरी वजह है. फॉरेंसिक और साइबर टीम के साथ घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है.
पुलिस ने अभी तक कत्ल की वजह की पुष्टि नहीं की है. लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि वारदात के पीछे लूट का मकसद हो सकता है. हालांकि पुलिस कई एंगल्स से भी मामले की जांच कर रही है. जिसमें पुरानी दुश्मनी या व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता भी शामिल है.
इस घटना से इलाके के नागरिकों में डर का माहौल है. गोपालराय सोनी एक सम्मानित व्यापारी थे और उनकी हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है. बदमाशों द्वारा फरार होते समय इस्तेमाल की गई हुंडई क्रेटा कार को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है. घर से लूटपाट हुई या नहीं. इसका भी पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



