पारिवारिक विवाद से नाराज हुई नाबालिग लड़की, ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने से पहले पहुंच गई डायल 112 की टीम, SP ने किया पुरस्कृत
Minor girl angry over family dispute Dial 112 team reached before committing suicide by jumping in front of train SP rewarded
बिलासपुर/कोटा : एक नाबालिग लड़की पारिवारिक विवाद के कारण खुदकुशी की नीयत से ट्रेन के सामने कूद कर जान दे रही थी. आठ मिनट में पहुंची डायल- 112 की टीम ने नाबालिक युवती की जान बचाई. उसके परिजन को सुपुर्द किया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा 112 टीम को ईवेंट मिला कि एक नाबालिग लड़की उम्र 17 साल पारिवारिक विवाद की वजह से कोटा रेलवे स्टेशन में खुदकुशी की नीयत से रेलवे पटरी की तरफ बढ़ रही है. डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पहले ही सुरक्षित बचा लिया गया. 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया और भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइश भी दी गई.
112 टीम की इस सराहनीय काम पर नाबालिग लड़की के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं कोटा डायल 112 के आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक को धन्यवाद दिया. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा उक्त कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



