आश्रम में जानलेवा हमले से हुई मौत, मानसिक रुप से कमजोर आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दे चूका हैं कत्ल की वारदात को अंजाम
Death due to lethal attack in the ashram, mentally challenged accused arrested, has committed murder earlier also
कोरबा : कोरबा के मानिकपुर पुलिस ने विद्यासागर की हत्या के मामले में सोमेश्वर को गिरफ्तार किया है. वह मानसिक रुप से कमजोर बताया जा रहा है. उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले भी एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है. इस बारे में दुर्ग जेल से जानकारी जुटाई जा रही है.
विद्यासागर नामक व्यक्ति के साथ अपना घर सेवा आश्रम में एक हफ्ते पहले सोमेश्वर ने जमकर मारपीट की थी. इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया था. जिस पर पीड़ित को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच पिछली रात विद्यासागर की सांस थम गई.
अस्पताल से मिले प्रतिवेदन के आधार पर मानिकपुर पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम किया है. वर्ष 2024 के मार्च के महीने में अपना घर सेवा आश्रम में विद्यासागर और सोमेश्वर को मानसिक रुप से कमजोर होने को लेकर रखा गया था और समय-समय पर मनोज चिकित्सा के जरिए उसका इलाज कराया जा रहा था.
कोरबा एडिशनल एसपी यूपीएस चौहान ने बताया कि पिछले हफ्ते मारपीट की घटना को लेकर मानिकपुर पुलिस ने आरोपी सोमेश्वर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. मौजूदा मामले में पुलिस के द्वारा आगे की जाएगी.
जानकारी मिली है कि हत्या के मामले को अंजाम देने वाले आरोपी का पिछला रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. बीते सालों में वह दुर्ग संभाग में भी ऐसी एक घटना को अंजाम दे चुका है. इस बारे में वास्तविक जानकारी मंगवाई जा रही है.
कत्ल के जुर्म को अंजाम देने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति का स्तर क्या है. यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है. अपराध की गंभीरता ऐसे मामलों में ज्यादा अहम हो जाती है. यहां वहां लोगों को परेशान करने के साथ सरकारी सुविधा हासिल करने के बावजूद मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति के द्वारा एक जैसी प्रकृति का अपराध बार-बार करना कई सवालों को जन्म देता है.
विद्यासागर को हमेशा के लिए मौत के आगोश में सुलाने वाले सोमेश्वर के खिलाफ पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है. कोशिश यह भी है कि उसे किसी और केंद्र या मनोरोग चिकित्सालय में भेजा जाए. ताकि वह किसी और जिंदगी को खत्म करने का जरिया न बन सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



