पति के साथ हुआ विवाद, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
There was a dispute with her husband the woman consumed poisonous substance died during treatment police is investigating the case
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में खुदकुशी का मामला सामने आया है. जिसमे रतनपुर में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला दो दिन पहले चूहामार दवाई खाई थी. जिसकी तबियत बिगड़ने पर पहले उसे रतनपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां नाजुक हालत को देखते हुए उसे आनन-फानन में बिलासपुर के नेहरु नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक का कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसके पति के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद पदमा मराठा ने चूहा मार दवाई खाली थी. जिससे इन्फेक्शन फैलने से उसकी मौत हो गई. जब इस बात की खबर मृतक महिला के परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंच गए. मृतक की 4 साल की एक बच्ची है. मृतक के शादी को करीब 5 साल हो चुके है. वही पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



