नगरीय निकाय चुनाव में जीत हार के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर पड़े मिले 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना, मचा हड़कंप
Tantra-mantra was used to decide victory and defeat in the municipal elections, 2 effigies, lemon, vermillion, rice, makhana were found lying outside the candidate's house, causing a stir
पेंड्रा : छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में प्रतिद्वंदी या किसी को जीतने हराने के लिए टोटका और तंत्र-मंत्र इत्यादि का सहारा भी शुरु हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी रण में इस बार जादू टोटके का सहारा लिया जा रहा है. मामला पेंड्रा नगर पालिका परिषद का है.
शीतल शुक्ला नामक प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के उम्मीदवार हैं. जहां प्रत्याशी के घर के बाहर किसी ने टोना-टोटका की सामग्री बिखेर दी. प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने बताया कि सुबह जब वे सोकर उठे तो दे कि किसी ने घर के अंदर दरवाजे में टोना-टोटका के लिए 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना आदि रख कर गए थे.
वहीं इस तरह के कृत्य को प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने मानसिक प्रताड़ना और मनोबल गिराने के लिए विरोधियों की चाल बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह टोना-टोटका कर हमें नर्वस नहीं कर सकते हैं. हम पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश फरमानिया और अपनी जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



