बिजली तार की चपेट में आने से 11 साल के बालक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, गिलहरी पकड़ने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
11 year old boy died tragically after coming in contact with an electric wire, family mourned, accident happened while catching a squirrel, police started investigation
बिलासपुर/हिर्री : बिलासपुर जिला के ग्राम हिर्री में 11 साल के नाबालिग बालक ऋग्वेद सिंह मरावी की 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे ऋग्वेद अपने दोस्तों साहिल और नयन के साथ खेत में गिलहरी पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार से वह चिपक गया और करंट लगने से बुरी तरह जल गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी उसके साथी नयन ने घर जाकर दी. जिसके बाद परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई.
पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया. शव को बिल्हा में पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के कान के पास का हिस्सा बुरी तरह से जलकर काला पड़ गया था. जो यह इशारा करता है कि उसे करंट का तेज झटका लगा. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. और पूरे गांव में शोक की लहर है. हिर्री पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



