नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में कैफे संचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी वाहन लेकर फरार

Major accident on National Highway, truck hits bike rider, cafe operator dies on the spot in the accident, accused absconded with the vehicle

नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में कैफे संचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी वाहन लेकर फरार

बिलासपुर : बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी. यह मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बुधवार को तिफरा के यदुनंदननगर निवासी कोनी में टिक-टॉक कैफे का संचालक तरुण कुमार प्रजापति उम्र 29 साल किसी काम से सरगांव गया था. देर शाम वह बाइक में सवार होकर वापस अपने घर वापस लौट रहा था.
इसी दौरान वह सरगांव स्थित रेस्ट इन सर्विस एरिया के पास पहुंचा ही था. इसी बीच रायपुर से बिलासपुर की तरफ आ रही ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी जिससे वह खून से लथपथ घायल हो गया.
इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी चालक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी और टोल प्लाजा में एंट्री के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI