कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिलासपुर 4c एयरपोर्ट बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की मांग करेगी हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति

Tomorrow, Air Suvidha Jan Sangharsh Samiti will demand from Chief Minister Vishnudev Sai to announce Rs 300 crore to build Bilaspur 4c airport

कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिलासपुर 4c एयरपोर्ट बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की मांग करेगी हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति

बिलासपुर : 27 अक्टूबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहाय से मांग की है कि वह 29 अक्टूबर के बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर में 4c एयरपोर्ट बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए की घोषणा करें. समिति ने कहा कि हाईकोर्ट के द्वारा जमीन के उपलब्धता के मामले में स्थिति साफ करने के बाद अब 287 एकड़ भूमि को फौरन एयरपोर्ट प्रबंधन या विमानन विभाग को स्थानांतरित कर देना चाहिए और साथ ही साथ 4c एयरपोर्ट बनाने के लिए एक डीपीआर बनाने की भी कार्यवाही तेज की जानी चाहिए.
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 29 अक्टूबर को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सिम्स के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बिलासपुर आ रहे हैं. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के बैग की के वर्तमान समय में जब केंद्र और राज्य सरकारी हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट धड़ाधड़ घोषित कर रहे हैं. ऐसे में 4c एयरपोर्ट बनाने के लिए जरुरी 300 करोड़ रुपए की रकम बहुत ज्यादा नहीं है. बिलासपुर में ही इसके पहले करीब 800 करोड़ से अंडरग्राउंड नाली परियोजना बनाई जा चुकी है. जिसका की अभी भी कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ऐसे में 300 करोड़ रुपए की रकम जिसे हर साल करीब 100 करोड़ रुपए की रफ्तार से खर्च होना है बेहद जरुरी है.
समिति ने बताया कि एक बार बिलासपुर एयरपोर्ट 46 श्रेणी का बन जाए और यहां एयरबस और बोइंग जैसे विमान उतरने लगे तो फिर सही अर्थों में बिलासपुर संभाग को इस हवाई सुविधा का पूरा फायदा मिलेगा.
5 साल पूरे होने के बाद हवाई सुविधा जन संघार समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और महापौर रामशरण यादव के अलावा विजय वर्मा, अशोक भंडारी, रवि बनर्जी, मोहन जायसवाल, बद्री यादव, महेश दुबे, टाटा मोहसिन अली, समीर अहमद, बबला चित्रकांत श्रीवास, शेख अल्फाज फजू, रणजीत सिंह खनूजा, रघुराज सिंह, मनोज तिवारी, संतोष पीपलवा, नरेश यादव, सीमा पांडेय, निलेश माड़ेवार, विनय अग्रवाल, अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सर्व धर्म सभा में धर्म गुरुओं ने सरकार से 4c एयरपोर्ट की मांग पूरी करने आवश्यक शक्ति और सद्बुद्धि दोनों की मांग की

बिलासपुर : हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन के 5 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. देश में सर्व धर्म समभाव के प्रतीक हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म गुरुओं के द्वारा एक मंच पर एक साथ बिलासपुर में हवाई सुविधा के विस्तार के लिए फोर सी एयरपोर्ट बनाने महानगरों तक सीधी उड़ान देने आदि के लिए भगवान, अल्लाह, ताल गुरु नानक जी और परम पिता परमेश्वर सभी से अपने-अपने तरीके से प्रार्थना की गई. 
इस काम के लिए समिति के द्वारा पंडित दीपक मिश्रा, विपिन पांडेय विकाश बाजपेई हनुमान मंदिर मंगला चौक पुजारी, मौलाना ऊमर साहब ताज मस्जिद, ज्ञानी मान सिग जी हेड ग्रन्थी गुरु सिख सभा गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर और रेवरेन्ट राजेश मसीह, डीसाइपल चर्च के पादरी साहब को आमंत्रित किया था.
अपने-अपने धर्म की विधि और परंपरा के हिसाब से की गई प्रार्थनाओं का सम्मिलित अर्थ यही था कि बिलासा बाई केवटीन के नाम पर बसा हुआ शहर अपना हक मांग रहा है और बिलासपुर में एक सर्वसुविधा उपयुक्त एयरपोर्ट और पूर्ण हवाई सुविधा उसे जरुर मिलनी चाहिए. इस काम को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार को आवश्यक शक्ति और सद्बुद्धि शीघ्र मिले इसके लिए भी प्रार्थना की गई.
शुरु में समिति की तरफ से यह जानकारी दी गई की गज 5 साल में हमें एक एयरपोर्ट तो जरुर मिला है और पांच शहरों तक उड़ते भी संचालित है लेकिन अभी भी एक बड़े एयरपोर्ट की कमी है और रोजाना चलने वाली महानगरों तक सीधी उड़ान भी हमें नहीं मिली है. बिलासपुर में नाइट लैंडिंग सुविधा की भी कमी है. इस सब काम के लिए सेवा के कब्जे वाली जमीन का स्थानांतरण और करीब 300 करोड़ रुपए की मंजूरी जरुरी है.
समिति ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में 300 करोड़ रुपए बड़ी रकम नहीं है. छत्तीसगढ़ में अकेले खनिज रॉयल्टी से ही हजारों करोड़ रुपए हर साल जमा हो रहे हैं. बिलासपुर शहर में ही करीब 800 करोड़ रुपए अंडरग्राउंड नाली में लगाया जा चुके हैं ऐसे में एयरपोर्ट के लिए 300 करोड़ का आवंटन बिल्कुल भी ज्यादा नहीं है बल्कि उसके फायदे को देखते हुए रकम बेहद कम है।
आज हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की सभा में समिति के 5 साल से लगातार सक्रिय रहे सदस्यों बद्री यादव, देवेंद्र सिंह, समीर अहमद, महेश दुबे, मनोज तिवारी, विजय वर्मा, केशव गोरख, राघवेंद्र सिंह, दीपक कश्यप, रवि बनर्जी, अनिल गुलहरे, आशुतोष शर्मा, प्रकाश बहुरानी, संदीप दुबे, पंकज सिंह, चित्रकांत श्रीवास, स्वर्णा शुक्ला, सीमा पांडेय. सीमा धृतेश. रंजीत खनूजा. शिव मुदलियार. अमर बजाज. अशोक भंडारी. आशुतोष शर्मा. संतोष पीपलवा. नरेश यादव. अकिल अली. मोहसिन अली. नरेश यादव. शेख अल्फाज. रशीद बख्श, चंद्र प्रकाश जायसवाल. मोहन जायसवाल. पवन पांडेय आदि ने सभी धर्म गुरुओं का स्वागत किया और साथ ही साथ सहयोगी संगठनों के व्यक्तियों और कई नागरिकों को भी उचित अभिवादन कर सभा में शामिल कराया.
प्रार्थना के बाद सभी धर्म गुरुओं का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया और इस काम में कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव बिलासपुर के महापौर राम शरण यादव, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई के साथ-साथ जितेंद्र गांधी, सुरेंद्र गुंबर, शंकर कुशवाहा, असीतपाल सिंह, अमर बजाज, अभय नारायण राय, प्रमोद नायक, सीमा पांडेय, स्वर्ण शुक्ला, मनोहर लाल खटवानी, प्रितपाल सिंह बाली, संदीप दुबे, तैयब हुसैन और स्वप्निल शुक्ल आदि के द्वारा किया गया,
कार्यक्रम में सभी नागरिकों ने बिलासपुर की एकता को हर्ष के साथ बनाते हुए बिलासपुर के मीडिया का भी अभिवादन किया कि उन्होंने लगातार इस जन संघर्ष को पूरा समर्थन दिया है.
सर्व धर्म सभा के आखिर में आगंतुक नागरिकों के द्वारा संक्षिप्त संचित उद्बोधन में बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए जारी है. जल संघर्ष को लगातार आगे बढ़ाने और अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही साथ ही साथ आने वाले किसी भी कार्यक्रम के लिए समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने पर भी जोड़ दिया गया. सभा में शामिल विधायक अटल श्रीवास्तव ने आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की बात कही.
इस सर्व धर्म सभा में उपरोक्त उल्लेखित व्यक्तियों के अलावा आगमन के कम से सर्वश्री रघुराज सिंह आशा दुबे, अफरोज खान, राघवेंद्र सिंह, असद अहमद खान, श्वेता श्रीवास्तव, विक्की बजाज, रमेश दुआ, शिरीष कश्यप, विनय प्रजापति, मजहर खान, नीरज सोनी, पवन पांडेय, केशव किशोर बाजपेई, कृष्ण मुरारी दुबे, सुलेखा बेगम, सबीना बेगम, शेख निजामुद्दीन, देवेंद्र साहू, अरुण साहू, लकेश्वर अमर संजय साहू, सुमित ठाकुर, आयुष तिवारी, अमित तिवारी, प्रतीक तिवारी, प्रितपाल सिंह बाली, सिद्धांत पांडेय, यश खंडे, निखिल जायसवाल, उद्देश्य अंसारी, अभय सिंह, चौहान ऋषि पटेल और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb