तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग को मारी टक्कर, भीड़ बढ़ी तो पिटाई के डर से नाबालिग ने नदी में लगा दी छलांग, पुलिस खोजती रही पूरी रात, और...

An elderly person was struck by a speeding bike; as a crowd gathered, the minor—fearing a beating—jumped into the river. The police searched all night, and...

तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग को मारी टक्कर, भीड़ बढ़ी तो पिटाई के डर से नाबालिग ने नदी में लगा दी छलांग, पुलिस खोजती रही पूरी रात, और...

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले के कुम्हिगुड़ा गांव में बाइक की टक्कर से नाबालिग घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ और गुस्सा देखकर बाइक सवार नाबालिग को लगा अब लोग जमकर पिटाई करेंगे इस डर से वह तेजी गति से भागा और सीधे सुरही नदी के उफनते पानी में छलांग लगा दी.
तेज बहाव में वह करीब एक किमी तक बह गया. बहते हुए किसी तरह नदी के किनारे पहुंचा और रात भर झाड़ियों में छिपा रहा. उसका साथी बाहर निकल कर देवकर चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस रात भर सुरही नदी के किनारे नाबालिग की तलाश करती रही.
सुबह पांच बजे पहुंचा घर, तब परिजनों और पुलिस ने ली राहत की सांस
सुबह करीब 5 बजे वह दूसरे रास्ते से चुपचाप अपने घर पहुंचा. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली. बुधवार शाम करीब 6 बजे देवकर चौकी क्षेत्र के कुम्हिगुड़ा गांव में कार्तिक निषाद सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान देवकर वार्ड नम्बर 6 की तरफ से दो युवक बाइक से नदी की तरफ से आ रहे थे. बाइक की चपेट में आने से कार्तिक घायल हो गया. उसके चेहरे पर गहरी चोट आई. परिजन उसे धमधा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?