महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर पर FIR, पशु चिकित्सा विभाग ने वाहन चालक को किया निलंबित, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Female doctor molested; FIR registered against accused driver; Veterinary Department suspends the driver; accused absconding, police searching for him.
जांजगीर-चांपा : जिले में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और परेशान करने का मामला सामने आया है. पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ महिला डॉक्टर ने अपने ही विभाग के वाहन चालक रूपेश कुमार थवाईत के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
महिला डॉक्टर का आरोप है कि वाहन चालक लगातार उसका पीछा करता था और मोबाइल पर अश्लील बातें और मैसेज भेजकर उसे परेशान करता था. लगातार परेशान किए जाने के बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की.
शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 78, 79 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
इधर, मामले में विभाग ने भी सख्त कार्रवाई की है. उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर-चांपा ने आरोपी वाहन चालक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबन आदेश में शासकीय सेवक के नैतिक आचरण से जुड़े नियमों का हवाला दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान आरोपी का मुख्यालय पशु चिकित्सालय चांपा निर्धारित किया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



