गौरी गौरा विसर्जन के दौरान मंदिर के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, सरप्राइज चेकिंग में पकड़ा गया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार किया जब्त
During Gauri Gaura immersion a young man was roaming with a knife near the temple caught during surprise checking police arrested the accused and seized the weapon
बिलासपुर : गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरप्राईज चेकिंग मे आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे हो रही चाकू बाजी की घटनाओ को रोकने के लिए लगातार निर्देश दे रहे है.
इसी निर्देश के परिपालन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी. सरप्राईज चेकिंग के दौरान मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू लेकर घूम रहा था. गौरी गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में आने जाने वाले लोगो को डरा रहा था.
पुलिस ने फौरन कार्यवाही कर आरोपी जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया. आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी.
इस मामले की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, सतीश यादव, दीपक केरकेटटा, प्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही.
नाम आरोपी :-
जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



