लड़की के साथ विवाद करने से मना करने पर तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी कान्हा यादव को अटल आवास से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Three youths were attacked with a knife for refusing to quarrel with a girl, police arrested the accused Kanha Yadav from Atal Awas and sent him to jail
बिलासपुर : सरकंडा पुलिस ने तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की के साथ विवाद करने से मना करने पर तीन लोगों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक अटल आवास अशोक नगर की रहने वाली चंद्रासिनी ध्रुव ने 9 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराइ कि शाम करीब 5:20 बजे अपने सहेली दुर्गा को फोन लगाई तो उसकी सहेली दुर्गा ने बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ विवाद कर रहा था. तुम्हारे भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव बीच बचाव करने गए. इससे नाराज होकर कान्हा यादव ने चाकू से तीनो पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है. इसके बाद तुम्हारे भाई ओमप्रकाश धु्रव और उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव को आसपास के लोग इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किए हैं.
जब वह सिम्स जाकर देखी तो इसका भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसके दोस्त विकास यादव, पवन यादव सिम्स में भर्ती थे. और सभी का इलाज चल रहा था. घटना के बारे में पूछने पर बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ झगड़ा कर रहा था. जिसे मना किया तो नाराज होकर चाकू से हम तीनो पर हमला कर दिया.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया. और मामला जांच में लिया गया.
थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश में में टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश की गई और आरोपी कान्हा यादव को अशोक नगर अटल आवास से पकड़ा गया. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने वारदात करना कबूल किया. जिससे आरोपी कान्हा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आरोपी
कान्हा यादव पिता शिवशंकर यादव उर्फ सोनू उम्र 18.2 साल निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)



