परीक्षा देकर मुंगेली से लौट रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

An unknown vehicle hit a student riding a bike while returning from Mungeli after giving the exam he died on the spot police started investigation

परीक्षा देकर मुंगेली से लौट रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली : मुंगेली जिला के पथरिया सरगांव मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई. जो परीक्षा देकर मुंगेली से लौट रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र गजेंद्र प्रसाद जोशी पिता रमेश कुमार जोशी उम्र 20 साल निवासी धरदेही थाना पथरिया शनिवार को ओपन की परीक्षा दिलाने मुंगेली गया हुआ था. जो परीक्षा देकर वापस अपने गांव जा रहा था.
तभी पथरिया से थोड़ी दूर ग्राम दलपुरवा पेण्ड्री के पास करीब 3 बजे पंहुचा. जहां किसी अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक नम्बर CG28 L 5037 मे सवार छात्र गजेंद्र जोशी को ठोकर मार दिया.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार छात्र के गले और पैर मे गंभीर चोटे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में खबर पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया भेज दिया. जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वही पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb