शादी के बाद बहु करने लगी ससुराल की आलमारी से लगातार चोरी, CCTV फुटेज देखकर सास के उड़े होश, पुलिस ने किया मामला दर्ज
After marriage daughter-in-law started continuously stealing from in-laws cupboard mother-in-law was shocked after seeing CCTV footage police registered a case
महासमुंद : महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लब पारा में बहू द्वारा अपने ही घर में चोरी करने का मामला सामने आया है. बहू की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने भी बहू पर मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भारती चन्द्राकर पति विष्णु चन्द्राकर उम्र 54 साल निवासी क्लब पारा महासमुंद ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रिंस की शादी 24 जून 2019 में आदर्श नगर दुर्ग निवासी राज कुमार चन्द्राकर की बेटी पूजा चन्द्राकर से हुई थी. शादी के 8-10महीने के बाद बहू पूजा चन्द्राकर के व्यवहार में बदलाव आ गया. कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने के गहने और नकद रकम की चोरी हो रही थी. सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक करने पर पूजा चन्द्राकर द्वारा अलमारी और लॉकर को बार-बार खोलती दिखी. नकद रकम चोरी करते देखा गया.
अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और पैसों की जांच करने पर एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, नकद रकम 70000 रुपए जुमला कीमत 370000 रुपए को पूजा चन्द्राकर द्वारा चोरी करना बताया. प्रार्थी भारती ने पुलिस को बताया कि लॉकर की चाबी सिर्फ मेरे पास ही रहती थी.
सास ने कहा कि बहू पूजा चन्द्राकर द्वारा बिना मुझसे पूछे सोने के गहने की चोरी और अफरा-तफरी की है. गहने मेरे व्यक्तिगत हैं. जिसे मैं अपने मायके से लाई हूं और मेरे पति और बेटे ने खरीद कर दिया है. इस तरह बहू ने मेरी अलमारी से मेरे सोने के गहने और नकद राशि की चोरी की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



