अंडरब्रिज में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली बुलेट, 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट की मौत, 15 दिन पहले दादा का हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tragic accident in underpass: 'Bullet' motorcycle skids out of control, 21-year-old college student dies; family devastated by fresh tragedy just 15 days after grandfather's passing.

अंडरब्रिज में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली बुलेट, 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट की मौत, 15 दिन पहले दादा का हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग/भिलाईनगर : भिलाई-3 के सिरसा गेट अंडरब्रिज में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे में युवक की बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी जान चली गई. मृतक की पहचान ग्राम सोमनी निवासी करण वर्मा उम्र 21 साल के रूप में हुई है. हादसे की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद घर में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक करण कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और दो भाइयों में छोटा था।.सोमवार सुबह वह अपनी बुलेट से भिलाई-3 आया था. यहां कुछ खरीदारी करने के बाद वह वापस अपने गांव सोमनी लौट रहा था. इसी दौरान सिरसा गेट अंडरब्रिज में उसकी बुलेट अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई. करण असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फौरनघायल करण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस हादसे के असल वजह का पता लगाने में जुटी है. नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. हादसा किस कारण हुई और इसमें कोई दूसरा वाहन शामिल था या नहीं. यह जांच के बाद साफ होगा.
15 दिन पहले दादा का हुआ था निधन
करण की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है. बताया गया कि उसके पिता रामकिशन पुरेना स्थित एनएसपीसीएल पावर प्लांट में कार्यरत हैं. परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद दुखद है. क्योंकि करीब 15 दिन पहले ही करण के दादा का निधन हुआ था. दादा के निधन के कुछ ही दिनों बाद घर के युवा सदस्य की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?