अज्ञात बाइक सवार ने मारी ठोकर, ओवरटेक के चक्कर में गई जान, दो सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा महंगा

Unknown bike rider hit him, lost his life while trying to overtake, three people died on the spot in two road accidents, not wearing a helmet proved costly.

अज्ञात बाइक सवार ने मारी ठोकर, ओवरटेक के चक्कर में गई जान, दो सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत,  हेलमेट नहीं पहनना पड़ा महंगा

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में दो अलग-अलग सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक सीपत निवासी शिवकुमार सारथी को नवागढ़ के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. मृतक सुरेश सारथी रतनपुर और बजरंग सारथी तखतपुर निवासी के शव का नवागढ़ के सरकारी अस्पताल में पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया.
नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी के पास सोमवार की शाम हुए सडक़ हादसे में घायल युवक को नवागढ़ के सरकारी अस्पताल से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रवाना किया गया. युवक की बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई. मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ ब्लॉक में दो अलग-अलग हादसे हुए. एक हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदई से चमारी के बीच सोमवार की शाम ग्राम बूचीपुर के मेले से अपने गांव बाइक से जा रहे विद्यानंद वर्मा पिता चैतराम वर्मा उम्र 19 साल को अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक चालते हुए ठोकर मार दी. जिससे विद्यानंद को गंभीर चोट पहुंची. लोगों और परिजनों ने घायल को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ में भर्ती कराया. उसका नवागढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद नाजुक हालत की देखते हुए जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया. घायल युवक के बेमेतरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मौत होने की पुष्टि की. हादसे में युवक के सिर व पीठ पर गंभीर चोट लगी थी. बेमेतरा पुलिस द्वारा शव को रात में जिला अस्पातल के मरच्युरी में रखवाया गया.  शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि मृतक बूचीपुर मेला में आईसक्रीम बेचने का काम करता था. बेमेतरा पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर लिया.

तीनों बाइक से रायपुर गए थे, वहीं से लौट रहे थे
बताया गया कि बाइक सीपत निवासी शिवकुमार सारथी चला रहा था. जिसके साथ ग्राम गिधौरी रतनपुर निवासी सुरेश सारथी व ग्राम मोडहे रतनपुर निवासी बजरंग सारथी बैठे थे. सभी रायपुर में अपने रिश्तेदार के यहां सोमवार को गए थे. जहां से वापस अपने घर लौट रहे थे. हादसे के बाद शिवकुमार अचेत हो गया. सभी की पतासाजी के लिए तालाशी लेने पर एक मोबाइल व आधार कार्ड मिला. जिससे निवास का पता चल पाया. मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर हादसे की खबर दी गई. खबर मिलने के बाद सभी के परिजन सरकारी अस्पताल नवागढ़ पहुंचे. मृतक और घायल एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं. पुलिस ने ठोकर मारने वाले मालवाहक को जब्त कर लिया है.
ओवरटेक के चक्कर में गई जान, हेलमेट पहनने वाला बच गया
मिली जानकारी के मुताबिक नादंघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी के पास सुबह 11 बजे के करीब रायपुर से बिलासपुर की तरफ बाइक से तीन सवारी जा रहे थे कि एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का संतुलन मालवाहक से टकराने के बाद बिगड़ गया. बाइक में सवार तीन में से एक शिवकुमार सारथी गिर गया. वहीं बाइक में बैठे सुरेश सारथी और बजरंग सारथी मालवाहक के पहिए की चपेट में आ गए. जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे. बाइक चालक शिव कुमार ने हेलमेट पहना हुआ था. जिससे उसकी जान बच गई. शिव के पैर में चोट पहुंची.
पुलिस ने दिखाई तत्परता, सभी को नवागढ़ लेकर  गए
थाना प्रभारी भुनेश्वर यादव ने बताया कि घटना स्थल थाना से 200 मीटर की दूरी पर था. खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को इलाज के लिए व मृतकों के शव को पीएम के लिए नवागढ़ अस्पताल लेकर रवाना हुई. वहीं नेशनल हाइवे 130 में हुए हादसे के बाद रोड क्लीयर कराने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t