चोरी के नोट निकले नकली, खपाने की फिराक में पकड़े गए दो नाबालिग लड़के, 100-100 रुपए की 53 जाली करेंसी बरामद, मचा हड़कंप

Stolen notes turned out to be fake, two minor boys were caught trying to spend them, 53 fake currency notes of 100 rupees each were recovered, causing panic.

चोरी के नोट निकले नकली, खपाने की फिराक में पकड़े गए दो नाबालिग लड़के, 100-100 रुपए की 53 जाली करेंसी बरामद, मचा हड़कंप

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ा है. इनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किया गया. पुलिस ने कांकेर थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को खबर मिली कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई की. और कांकेर घड़ी चौक के पास से इन्हें गिरफ्तार किया.
तलाशी के दौरान एक बालक के लोवर की जेब से 18 जाली नोट और दूसरे के जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए. बाद में बयान के आधार पर 7 नोट और मिले. इस तरह कुल 53 नकली नोट जब्त किए गए. दोनों नाबालिगों के खिलाफ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज कर धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया. दोनों को अदालत में पेश किया गया.
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे संजय नगर के एक मकान में चोरी करने घुसे थे. वहां एक बैग में ये नोट रखे हुए थे. वे चोरी के ये नकली नोट शहर में खपाने के लिए घूम रहे थे. कांकेर एडिशनल एसपी आकाश श्रीश्रीमाली ने कहा कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं. उन्होंने पुलिस पूछताछ में जो कुछ बताया, उसके आधार पर अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस सुनसान मकान में ये नकली नोट कहां से आए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t