भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले के फॉलो वाहन की जोरदार टक्‍कर से बाइक सवार दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर, लोगों में आक्रोश

Two bike riders died on the spot, two serious, anger among people due to a strong collision with the vehicle following the convoy of BJP MP Bhojraj Nag.

भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले के फॉलो वाहन की जोरदार टक्‍कर से बाइक सवार दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर, लोगों में आक्रोश

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह घटना अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास स्टेट हाइवे क्रमांक 5 में हुई. जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सांसद भोजराज नाग का काफिला अंतागढ़ की तरफ जा रहा था. तभी उनके काफिले के पीछे चल रहे फॉलो वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाकी तीन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया. ग्रामीण बाइक से पोंडगांव आ रहे थे.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे. घटना की खबर मिलते ही अंतागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी चोटें गंभीर हैं. जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस घटना में फॉलो वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI