पेड़ से टकराई बाइक, मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल, इधर तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से ग्रामीण ने तोड़ा दम

Bike collides with a tree, tragic death of a young man returning after visiting the temple, two injured, here a villager dies after being hit by a speeding motorcycle

पेड़ से टकराई बाइक, मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल, इधर तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से ग्रामीण ने तोड़ा दम

पेड़ से टकराई बाइक, मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवक की मौत, दो घायल

सक्ति : सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मालदा में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी अस्पताल जैजैपुर में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक चंद्रपुर से मंदिर दर्शन कर मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. शाम करीब 5 बजे उनकी मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी. और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। नतीजा, मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में बोरिद गांव का एक युवक पेड़ के बीच फंसकर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक नंदकुमार भैसो गांव का निवासी बताया जा रहा है.
वहीं, रिंगनी गांव के दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही हसौद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से ग्रामीण ने तोड़ा दम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु में पंचायत चुनाव का रिजल्ट सुनकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कोनी पुलिस सेमिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम निरतु निवासी धर्मेंद्र यादव पिता खोरबहरा यादव उम्र 59 साल रविवार सुबह करीब 9 बजे मिडिल स्कूल निरतु से
पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार होण्डा साइन नम्बर CG10 BL 8799 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी.
इस हादसे में खोरबहरा यादव के बाएं पैर, जांघ और सिर में गंभीर चोटें आई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से धर्मेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई भागीरथी यादव ने घायल को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही कोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी. प्रार्थी धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 (1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI