मुख्यमंत्री और मंत्री के नाम पर जीएसटी महिला निरीक्षक को धमकाया!, नौकरी से निकालने की धमकी, व्यापारी ने किया गाली गलौच, आडियो हुआ वायरल

GST woman inspector threatened in the name of Chief Minister and Minister Threatened to be fired from job businessman abused audio went viral

मुख्यमंत्री और मंत्री के नाम पर जीएसटी महिला निरीक्षक को धमकाया!, नौकरी से निकालने की धमकी, व्यापारी ने किया गाली गलौच, आडियो हुआ वायरल

बिलासपुर : जीएसटी विभाग और मंत्रालय ने आदेश जारी किया कि अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में पहुंचकर फर्म का वेरीफिकेशन करें. क्योंकि विभाग को अंदेशा है कि लाइसेंस लेने के बाद फर्म का संचालन नहीं किया जा रहा है. फिजिकल वेरीफिकेशन से जीएसटी चोरी करने वालों की असलियत भी सामने आ जाएगी.
इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियो.के आदेश में जीएसटी इन्सपेक्टर बताये गये पते पर पहुंचकर फर्म का वेरीफिकेशन कर रहे हैं. इस दौरान रायपुर जीएसटी विभाग के सर्कल 5 और 6 के सर्कल इंस्पेक्टर के साथ व्यापारियों की तरफ से गाली गलौच और एससीबी से गिरफ्तार करने की धमकी वाला आडियो जमकर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जीएसटी विभाग सर्कल 5 की महिला निरीक्षक रितु सोनकर योगेश कामर्शियल प्रायवेट लिमिटेड फर्म का वेरीफिकेशन करने महेश कालोनी श्रीनगर रोड गुढियारी पहुंचती हैं. फर्म का लोकेशन लेने के लिए संचालक से फोन करती है. पहले तो एक महिला फोन पर बात करती है. इसके बाद फर्म संचालक सीए की अनुपस्थिति का हवाला देता है. और फिर भड़क जाता है. संचालक धमकी देता है कि वह नहीं जानती कि मैं कौन हूं…मैं सरकार बनाता हूं…चाहे तो विष्णुदेव साय से पूछ ले. अगर उसने फोटो लिया तो ओपी चौधरी को बुलाएगा. बड़े अधिकारियों को भी फोन करेगा. बातचीत के दौरान उद्योगपति महिला इंस्प्केटर को लानत मलानत करता है. साथ ही एक लाख रुपयों की रिश्वत देने के जुर्म में गिरफ्तार करवाने की धमकी भी देता है. डरी सहमी महिला निरीक्षक बिना गुनाह के बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम को सुनकर उद्योगपति से माफी मांगने लगती है.
कथित ऑडियो के मुताबिक महिला निरीक्षक को धमकी दी जाती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई…मुझसे बात करने की..विष्णु देव साय से पूछ लेना…क्योंकि सरकार मैं बनाता हूं…यदि फर्म का फोटो लिया तो एसीबी को बुलाकर एक लाख की रिश्वत के जुर्म में जेल भेज दूंगा…
ऐसा एक आडियो रायपुर से जमकर सोशल मीडिया में चल रहा है. व्यापारी धमकी दे रहा है कि मैं रिपोटेड आदमी हूं… एक फोन करूंगा नौकरी चली जाएगी…. अपना नम्बर दो अभी ओपी चौधरी को बुलाता हूं… आडियो में उद्योगपति महिला के साथ गाली गलौच भी करता है. एक आडियो और वायरल हो रहा है..जिसमें व्यापारी ने परिचय दिए जाने के बाद भी जीेसटी इन्स्पेक्टर को उठाकर फेकवाने की बात कर रहा है.
इसी कड़ी में एक दूसरा आडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि आडियो रायपुर जीएसटी विभाग के सर्कल 6 के इंस्प्केटर होमेश वर्मा और स्थानीय उद्योपति के बीच बातचीत का है. आडियो में होमेश वर्मा दलहा सिवनी स्थित श्री जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन  के मालिक राहुल शर्मा से बातचीत कर रहे हैं.
 फर्म संचालक होमेश वर्मा को धमकी दे रहा है कि अन्दर कैसे आए. जबकि वर्मा कहते हैं कि वह बाहर है…सरकार ने वेरीफिकेशन के लिए भेजा है. संचालक ने धमकी दिया कि वेरिफिकेशन नहीं दूंगा…क्या कोई वारंट लाए हो…कौन जीएसटी डिपार्टमेन्ट…चले जाओ नहीं तो उठवाकर बाहर फेंकवा दूंगा.
आडियो सुनने के बाद बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं…अहम बात यह है कि किसने सरकारी कर्मचारियों को इस तरह से धमकाने का अधिकार दिया है? मामले में फिलहाल विभाग के लोगों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों से सुझाव मिलने के बाद शासन ने व्यापारियों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI