तालाब में डूबने से 9वीं के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम, नदी में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
9th class student died due to drowning in the pond mourning spread in the village body of an unknown youth found floating in the river sensation spread in the area police engaged in investigation
तालाब में डूबने से 9वीं के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम
सक्ती : सक्ती जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां तालाब में हाथ पैर धोने गए 15 साल के नाबालिग लड़के की डूबने से मौत हो गई है. हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्दा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नाम आकाश कश्यप पिता श्यामसुंदर उम्र 15 साल बताया जा रहा है. कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा था. जो आज शनिवार की सुबह 4-5 बजे तालाब में हाथ पैर धोने गया था. तभी पचरी में फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
खबर पर पहुंची हसौद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नदी में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सरकंडा थाना क्षेत्र के शनिचरी रपटा के पास बैराज के नीचे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना अंतर्गत शनिचरी रपटा के पास चांटीडीह क्षेत्र में अरपा नदी में बने बैराज के पास शनिवार सुबह आसपास के लोगो ने पानी में तैरते हुए एक लाश देखी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पानी से शव को निकालकर देखा तो शव पुरानी लग रही थी.
वही अज्ञात युवक की उम्र 35 -40 साल लग रही है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव के के बारे में आसपास के लोगो से पूछताछ की गई. लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी हाथ नही लगी है. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है. वही सरकंडा पुलिस अज्ञात युवक की पहचान के लिए आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



